अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन कमिश्नर ( माइग्रेंट) जम्मू टीके भट के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर प्लैनिंग रजनीश कपूर ने पुरखू, मुठ्ठी, बूटा नगर और मिनी टाउनशिप जगती का दौरा किया। उन्होनें इन शिवरों में कोविड-19 के दौरान साफ-सफाई, नियमित आपूर्ति, पीने का पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, रखरखाव राशन डिपो होल्डरों से राशन लेते समय और खरीदारी करते समय सामाजिक भेदभाव आदि की जांच की। इन शिविर के कमांडेंटों से रह रहे लोगों की वास्तविक शिकायतों को कम करने के लिए सभी कदम उठाने चाहिए के लिए कहा गया। अधिकारियों को सूचित किया गया कि अप्रैल और मई 2020 के महीने के लिए राशन को पुरखु, मुठ्ठी और बुट्टा नगर में वितरित किया गया। मिनी टाउनशिप जगती में इससे वितरित किया जा रहा है। अभी तक पुरखू में 197.28 क्विंटल राशन वितरित किया गया है। इसी तरह अन्य शिवरों में भी कुल 1212 क्विंटल राशन वितरित किया गया है। स्वच्छता एजेंसियों को चौबीस घंटे इन शिवरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस दौरान उन्होंने प्राइमरी हैल्थ सेंट्रेस का भी दौरा किया। उन्होंने बताया गया कि राहत संगठन की आधिकारिक वेबसाइट (जेकेमाइग्रेंटरिलीफ.निक.इन) पर माइग्रेंट नकद सहायता, राशन, स्वच्छता से संबंधित वास्तविक शिकायतें, बिजली आदि को दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही लोगों में राशन के पैकेट भी वितरित किए गए।