फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reliance will open a 500-seat call center in srinagar

श्रीनगर में रिलायंस खोलेगा 500 सीट का कॉल सेंटर

Thu, 10 Dec 2015 09:05 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
reliance will open a 500-seat call center in srinagar

जाने-माने उद्योगपति तथा अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के अधिष्ठाता अनिल अंबानी के साथ मुख्यमंत्री की पिछले दिनों मुंबई में हुई मुलाकात के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत रिलायंस कम्युनिकेशन श्रीनगर में कॉल सेंटर की स्थापना करेगा। यह अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा। इसकी क्षमता 500 सीट की होगी। इससे श्रीनगर में 1500 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने श्रीनगर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में दी।
विज्ञापन


कॉल सेंटर स्थापित करने के लिए ग्रुप की टीम वीरवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में थी। वह अपने दौरे में दोनों राजधानियों में कॉल सेंटर शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 श्रीनगर के युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद

reliance will open a 500-seat call center in srinagar

मुफ्ती ने सूचना तकनीक तथा सूचना तकनीक प्रशिक्षित मानव संसाधन पूल की उपलब्धता पर रोशनी डालते हुए कहा कि राज्य में प्रमुख आईटी कंपनियों के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। आईटी सेक्टर में रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग नीति के तहत छूट जारी रखने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कॉल सेंटर के विस्तार के लिए शहर के मध्य में स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटी क्षेत्र में समृद्ध जानकारी से परिपूर्ण मानव संसाधन तैयार करने के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव पर बल दिया, जिसमें मार्केट की मांग आधारित पाठ्यक्रमों का समावेश हो।

बैठक में टीम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी किया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रो.अमिताभ मट्टू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बीबी व्यास, कमिश्नर सेक्रेटरी आईटी हृदेश कुमार, एडीए ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कारपोरेट अफेयर्स परीक्षित कौल, रिलायंस कम्युनिकेशन के कस्टमर सर्विस हेड विवेक गंगवार तथा संजय लोधा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed