फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   registration process begins in March for Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया 1 मार्च से शुरु

Sun, 01 Feb 2015 10:01 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
registration process begins in March for Amarnath Yatra

आगामी दो जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक मार्च से शुरू हो रही पंजीकरण प्रक्रिया के लिए फरवरी के मध्य तक सभी मेडिकल बोर्ड फाइनल कर दिए जाएंगे। डाक्टरों और पैरामेडिकल की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी जम्मू से कश्मीर के लिए डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
इस बार करीब दो माह की यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य के अधिकांश जिला अस्पतालों और सीएचसी में मेडिकल बोर्ड बनाए जाएंगे। बोर्ड की बाकायदा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) में बोर्ड नियमों के अनुसार 13 वर्ष की आयु से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं किया जाता रहा है। इसी तरह छह सप्ताह तक अथवा इससे अधिक की गर्ववती महिलाओं को भी यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के लिए भी जम्मू से डाक्टर जाएंगे

registration process begins in March for Amarnath Yatra

यात्रा के लिए सभी को पंजीकृत चिकित्सा संस्थानों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना जरूरी होगा। वर्ष 2011 में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए 95 यात्रियों की ट्रैक पर प्राकृतिक, हार्ट अटैक सहित अन्य कारणों से हुई मौत के बाद वर्ष 2013 में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर सख्ती की गई थी।

इसके बाद स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर यात्री को यात्रा के लिए इजाजत नहीं दी गई थी। वेबसाइट पर डाक्टरों की सूची को अपडेट किया जाता है। वर्ष 2014 में यात्रा के लिए जम्मू स्वास्थ्य निदेशालय से कश्मीर के लिए 12 डाक्टर और 30 पैरामेडिकल स्टाफ भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि छह साल बाद इस बार हो रही करीब दो माह की अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया का कहना है कि अमरनाथ यात्रा में मेडिकल बोर्ड के लिए डाक्टरों की सूचियां बनाई जा रही हैं। इसमें अधिकांश जिला अस्पताल में मान्यता प्राप्त डाक्टरों की ओर से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा वालंटियर पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के लिए भी लिखा गया है और जल्द ही बोर्ड फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed