फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   regidency road

Jammu News: 25 करोड़ मंजूर होने के बाद भी आधुनिक नहीं हो पाई रेजीडेंसी रोड

विज्ञापन
regidency road
सतीश वालिया
विज्ञापन

जम्मू। रेजीडेंसी रोड को अपग्रेड करने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना से पिछले साल मई में 25 करोड़ मंजूर हुए। जून से काम शुरू होना था और छह माह यानी नवंबर तक समयावधि थी। इसके बावजूद अब तक टेंडर नहीं हो पाए। स्मार्ट सिटी कंपनी की अनदेखी के कारण लोगों को आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।
1.7 किलोमीटर सड़क बनाने को नई लुक दी जानी थी। यहां पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। रघुनाथ मंदिर, डीसी ऑफिस समेत अन्य जगह के लिए लोग यहीं से गुजरते हैं। दिनभर खूब भीड़ होती है। परियोजना पूरी होने से घूमने आने वाले लोगों को भी अनुकूल माहौल मिलना था। फुटपाथ, कैरिज्वे, कूड़ेदान, पेयजल सुविधा, वाटर एटीएम, एलईडी लाइट, रोड मार्किंग, नालियों और नालों का जीर्णोद्धार किया जाना था। मगर मौजूदा स्थिति यह है कि नालियों पर डाले लोहे के जंगले उखड़े हुए हैं। कहीं भी पानी की सुविधा नहीं है। तारकोल तक नहीं बिछ पाया है। कुछ जगहों में टाइलें उखड़ चुकी हैं। ऐसे में सफर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



बीते साल काम शुरू होना था। सड़क अपग्रेड कर आधुनिक सुविधाएं दी जानी हैं। जल्द काम करवाने के लिए हाउस में मसले को उठाया जाएगा, ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संध्या गुप्ता, पार्षद, वार्ड नंबर 15

तकनीकी कारण के कारण काम रुका है। जल्द ही दिक्कतें दूर कर शुरू करवाया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- राकेश शर्मा, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed