{"_id":"663bf4d9e89ba6ffcc0cf764","slug":"redcross-divas-jammu-news-c-10-jam1008-356862-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मानवता की सेवा करने का संदेश दिया और संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मानवता की सेवा करने का संदेश दिया और संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बुधवार को संभाग के विभिन्न हिस्सों में करवाए गए कार्यक्रमों में मानवता की सेवा करने का संकल्प और संदेश दिया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस के उद्देश्य को दिखाते हुए प्रेरित किया कि जरूरतमंदों के कल्याण के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। इस दौरान मानवता के कल्याण के लिए युवा कलाकारों की ओर से कई प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान रेडक्रॉस मूवमेंट के संस्थापक सर जान हेनरी डुनेंट की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
जिला रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से शिक्षक भवन गांधीनगर में करवाए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सचिन कुमार वैश्य ने कर्तव्य और लोक कल्याण के प्रति सच्चे समर्पण के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अपनी क्षमता से मानवता की सेवा में योगदान देने को कहा। उन्होंने सभी से रेडक्रॉस के महान मिशन और विरासत को बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान एक रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी के कार्यकारी सचिव अनसूया जम्वाल (एडीसी जम्मू) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के लिए जागरूकता गतिविधियों की शृंखला पर प्रकाश डाला। छात्रों और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों द्वारा जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
वहीं, रेडक्रास भवन कच्ची छावनी में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने मानवता की सेवा का संकल्प लिया। कार्मल कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल कुंजवानी जम्मू, महिला कालेज परेड की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल रिहाड़ी, गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, कार्मल कान्वेंट स्कूल, सेंट पीटर हाई स्कूल कनाल रोड जम्मू के बच्चों ने प्रेरणायुक्त विचार रखे। सोसायटी की ओर से स्कूलों और अन्य स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां की गईं। इस दौरान आईआरसीएस जेएंडके-यूटी के महासचिव रोहित खजूरिया, मुख्य अतिथि आईडी सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बीच जस्टिस मेहर चंद महाजन हॉल, गांधी नगर जम्मू में भी हेनरी डुनेंट की जयंती पर उन्हें याद किया गया। दिनेश गुप्ता संरक्षक, आईआरसीएस ने 2017 में संसद द्वारा पारित और 27 मई, 2022 को वर्तमान एलजी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अपनाए गए नए रेडक्रॉस नियमों के बारे में बताया। रेडक्रॉस, जम्मू-कश्मीर की राज्य प्रबंध समिति के दो बार सदस्य पद्मश्री डॉ. जितेंद्र उधमपुरी ने एक कविता के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में रेडक्रॉस द्वारा पहले की गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में बताया। इस मौके पर जुगल महाजन, मुख्य अतिथि राज्य चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा, डॉ. ताहिर चौधरी, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, न्यू एरा इंवायरमेंटल हाई स्कूल में विश्व रेडक्राॅस दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रार्थना की गई। चेयरपर्सन प्रभा जैन ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए उनकी भूमिका अहम है।