{"_id":"64d1581ff9cb73292a00aff7","slug":"recruitment-test-jkssb-jammu-news-c-10-jam1008-177000-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: छह महीने से अटकी भर्ती परीक्षाएं, अब सितंबर से शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: छह महीने से अटकी भर्ती परीक्षाएं, अब सितंबर से शुरू होने की उम्मीद
Tue, 08 Aug 2023 05:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:28 PM IST
सार
फरवरी-मार्च में अंतिम बार जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसके बाद से परीक्षा अटकी है। इसका कारण विवादित कंपनी एपटेक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह महीने से पांच हजार से अधिक पदों पर अटकी भर्ती परीक्षा फिर शुरू होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) सितंबर से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इसके संकेत मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने बयान में दिए थे, जिसमें उन्होंने सितंबर से भर्ती परीक्षा को शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
फरवरी-मार्च में अंतिम बार जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा करवाई थी। इसके बाद से परीक्षा अटकी है। इसका कारण विवादित कंपनी एपटेक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। फिलहाल सुनवाई चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर से भर्ती परीक्षा प्रक्रिया बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी के उम्मीदवार लंबे समय से ठप भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की गुहार लगा रहे है। जेकेएसएसबी से जुड़े अधिकारी ने कहा कि हमने तैयारी सितंबर के लिए कर ली है। सरकार प्रतिदिन मामले पर नजर रखे है। उम्मीदवार परेशान हैं, लेकिन इस बार परीक्षाएं शुरू होंगी तो किसी तरह का विवाद नहीं होगा। जेकेएसएसबी ने फाइनांस अकाउंट असिस्टेंट के 900 से अधिक, वन विभाग में सात सौ से अधिक पद सहित अन्य विभागों के पदों पर भर्ती परीक्षा करवानी है। ब्यूरो
विज्ञापन