फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   recruitment in health department

Jammu News: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में 621 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
recruitment in health department
आगामी पांच अगस्त से किया जा सकेगा आवेदन, तीन सितंबर आखिरी तिथि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड यानी जेकेएसएसबी ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में 621 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में उसकी ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदाें के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी पांच अगस्त से किया जा सकेगा, जबकि आवेदन की आखिरी तिथि तीन सितंबर निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए केवल जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल रखने वाले आवेदक ही आवेदन कर सकेंगे। ओपन मेरिट कैटेगरी वालों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वालों, वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक रहने वालों, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन की अधिकतम उम्र 43 रखी गई है। एक्स सर्विसमैन 48 वर्ष की उम्र तक भी इन पदों पर आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक रेयाज अहमद मलिक के अनुसार परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्रों की जानकारी अलग से दी जाएगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए परीक्षार्थी के 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में ऑब्जेटिव और मल्टीपल च्वाइस सवाल आएंगे। पेपर की भाषा अंग्रेजी रहेगी। इन पदों और आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed