{"_id":"5bbe4e8f867a55284559d82f","slug":"records-lowest-voting-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में अब तक सबसे कम मतदान का बना रिकॉर्ड, छत्ताबल मे नहीं पड़ा एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में अब तक सबसे कम मतदान का बना रिकॉर्ड, छत्ताबल मे नहीं पड़ा एक भी वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में अब तक सबसे कम मतदान रिकार्ड किया गया। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मात्र 2.3 फीसदी ही वोट पड़े। श्रीनगर के छत्ताबल वार्ड में बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक भी वोट नहीं पड़े। इसके अलावा टंकीपोरा, सैयद अली अकबर वार्ड में आठ-आठ मतदाता ही पहुंचे। 19 वार्ड के लिए हुए चुनाव में नौ वार्ड में 100 से कम जबकि चार वार्ड में 150 से कम वोट पड़े। वहीं, लवायपोरा व जैनाकोटा में लंबी कतार थी। मूजगुंड में 4.5 व सोलिना में 6.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
घाटी में कम वोटिंग लेकिन बड़ा फर्क
घाटी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भले ही कम वोटिंग हुई, लेकिन इसमें एक बड़ा फर्क भी नजर आया। आतंकियों की धमकी और अलगाववादियों के बहिष्कार की घोषणा के बाद भी जम्हूरियत पर लोगों ने विश्वास जताया। श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रभाव वाले सभी 19 वार्ड (जहां बुधवार को मतदान हुआ) में मतदाता घरों से बाहर निकले। आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में बुर्का में पुरुष मतदाता वोट डालने पहुंचे। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में जमकर वोट पड़े। श्रीनगर के बाहरी इलाके से लगते इस शिया बहुल इलाके में बूथों पर मतदाताओं की कतार थी।