{"_id":"63009d27823ee2796b7ef16d","slug":"recommendation-to-cancel-the-selected-list-of-finance-accounts-assistant-je-civil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: वित्त लेखा सहायक, जेई सिविल की चयनित सूची रद्द करने की सिफारिश, जांच समिति ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: वित्त लेखा सहायक, जेई सिविल की चयनित सूची रद्द करने की सिफारिश, जांच समिति ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
Sat, 20 Aug 2022 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:07 PM IST
सार
वित्त लेखा सहायक और जेई सिविल की चयनित सूची रद्द करने की सिफारिश की गई है। गृह सचिव के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। 972 पद एफएए और 209 जेई सिविल के थे, इसकी परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने ही एसआई परीक्षा भी कराई थी। समिति ने कहा कि जो एफएए में फेल वो एसआई में चुने, जो एसआई में फेल वो एफएए में टॉपर।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षकों की तरह ही वित्तीय लेखा सहायक (एफएए) और जलशक्ति विभाग की जेई सिविल भर्ती रद्द हो सकती है। दोनों भर्तियों की जांच करने वाली समिति ने सरकार से भर्ती रद्द करने की सिफारिश की है। इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपी गई है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में सरकार एफएए और जेई सिविल की चयनित सूची को रद्द करने का आदेश जारी कर दे। मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी जा सकती है।
सरकार ने गृह सचिव आर के गोयल, कानून विभाग के सचिव अचल सेठी और जीएडी के सचिव मनोज द्विवेदी की तीन सदस्यीय समिति को जांच सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार समिति ने एफएए के लिए चुने गए 972 उम्मीदवारों और जेई सिविल के लिए चुने गए 209 उम्मीदवारों की चयन सूची को रद्द करने की अनुशंसा की है।
समिति ने अपनी जांच में पाया कि एफएए की सूची में जो उम्मीदवार टॉपर हैं, वो सब इंस्पेक्टर भर्ती में फेल हैं। कई ऐसे उम्मीदवार हैं जो सब इंस्पेक्टर भर्ती सूची में चयनित हैं और एफएए में भी चयनित हैं। समिति ने अपनी जांच में यह भी बताया है कि सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने वाली निजी कंपनी ने ही एफएए और जेई सिविल की परीक्षा कराई है। ऐसे में सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती की तरह ही इन भर्तियों को भी रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एफएए और जेई सिविल में चयनित उम्मीदारों का अकादमिक रिकॉर्ड लगभग सब इंस्पेक्टरों की भर्ती जैसा ही है। यह भी तर्क दिया गया है कि एफएए में जो टॉपर हैं, उनका अकादमिक रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है। समिति ने अपनी रिपोर्ट ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मार्च 2022 को हुई और एफएए की 6 मार्च को हुई। ऐसे में यदि एक सूची को रद्द किया गया है, तो दूसरी को न करना न्यायसंगत नहीं होगा।

एसआई के 1200 पदों की सूची हुई थी रद्द
उल्लेखनीय है कि सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों की चयनित सूची को सरकार ने रद्द कर दिया था। इसमें धांधली की जांच सीबीआई कर रही है। इसके बाद सरकार ने एफएए और जेई सिविल की चयनित सूची में धांधली की आशंका पर जांच उक्त समिति को दी थी।