फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi Terrorist Attack : An ex gratia of Rs 10 lakh each announced for kin of those killed

Reasi Terror Attack: घायलों का हाल जानने पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आतंकी

Mon, 10 Jun 2024 02:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 02:46 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने रियासी आतंकी हमले में मारे तीर्थयात्रियों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
reasi Terrorist Attack : An ex gratia of Rs 10 lakh each  announced for kin of those killed
घायलों का हल जानने जीएमसी पहुंचे उपराज्यपाल - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को रियासी आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के हाल जानने के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में शामिल दहशतगर्दों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकियों की पकड़ के लिए पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की तरफ से सयुंक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों को निश्चित रूप से दंड मिले, इसका प्रयास जारी है। सबसे पहले प्रशासन की प्राथमिकता है कि घायलों को बचाया जा सका। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी, कैबिनेट मंत्री अमित शाह भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


मृतकों के परिजनों मिलेंगें 10-10 लाख

उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों की कमी को किसी भी तरह से पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन फिर मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की गई है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है। घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त सुरक्षा बल अस्थायी मुख्यालय स्थापित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने रियासी में आतंकी हमले की पूरी जानकारी रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से ली। मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया और उनसे हालात पर लगातार नजर रखने तथा परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

एलजी सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है और हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही दंडित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए।

रियासी में हुए आतंकी हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें 33 लोग घायल हो गए। इनमें 18 लोगों का उपचार जीएमसी जम्मू में चल रहा है। 14 लोगों का इलाज नारायणा अस्पातल में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed