फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi Terrorist Arrested: On disclosure of terrorist Talib Hussain a cache of weapons recovered by police

Reasi Terrorist Arrested: आतंकी तालिब के ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद, अल्पसंख्यक समुदाय को बनाया था निशाना

Mon, 04 Jul 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 01:27 PM IST
सार

खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि तालिब की निशानदेही पर मिले हथियारों और असलहे का इस्तेमाल राजोरी जिले में अल्पसंख्यक समुदाय और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। तालिब ने मार्च और अप्रैल माह में अपने दो अन्य साथियों से मिलकर कोटरंका के दरमन इलाके में ग्रेनेड हमला करवाया था। 

विज्ञापन
Reasi Terrorist Arrested: On disclosure of terrorist Talib Hussain a cache of weapons recovered by police
Reasi Terrorist Arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियासी के टुकसन ढोक में पकड़े गए लश्कर कमांडर तालिब हुसैन से पूछताछ में खुलासे के बाद राजोरी पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है। तालिब के बताए ठिकाने पर पुलिस टीम ने राजोरी के द्राज गांव में तलाशी ली। इसमें पुलिस को हथियारों को जखीरा मिला। इस असलहे के इस्तेमाल अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था।

विज्ञापन

तालिब के ठिकाने से छह स्टिकी बम मिले 

एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार लश्कर आतंकी कमांडर तालिब के ठिकाने से छह स्टिकी बम, एक पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 2 ग्लॉक पिस्टल,  एक 30 बोर पिस्टल, एक यूबीजीएल लॉन्चर, 3 यूबीजीएल ग्रेनेड, 75 एके राउंड, 15 राउंड ग्लॉक पिस्टल,  4 पिस्टल राउंड, 30 बोर और एंटीना के साथ एक आईईडी रिमोट बरामद किया गया है।

विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने की साजिश 

खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि तालिब की निशानदेही पर मिले हथियारों और असलहे का इस्तेमाल राजोरी जिले में अल्पसंख्यक समुदाय और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। तालिब ने मार्च और अप्रैल माह में अपने दो अन्य साथियों से मिलकर कोटरंका के दरमन इलाके में ग्रेनेड हमला करवाया था। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पुल के पास झुग्गियों में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनेड हमले में यूपी निवासी दंपती घायल हुए थे 

ग्रेनेड हमले में यूपी निवासी दंपती घायल हुए थे। तालिब ने ही बुद्धल के शाहपुर गांव मे एक विवाह समारोह में ग्रेनेड फेंक कर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया था। उससे पहले भी आतंकी कमांडर तालिब और उसके साथियों ने कोटरंका के पुलिस थाने से थोड़ी सी दूरी पर रिमोट कंट्रोल से दो विस्फोट कराये थे। यहां सुरक्षा बल निशाने पर थे।

पत्रकार बनकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साक्षात्कार भी लिए

रियासी से पकड़ा गया लश्कर आतंकवादी तालिब हुसैन पत्रकार बनकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर तक में घुसपैठ कर चुका था। अकसर वह भाजपा मुख्यालय में आता जाता रहता था। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का भी कई बार वह साक्षात्कार भी कर चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। रैना का कहना है कि पत्रकार बनकर वह भाजपा मुख्यालय में सक्रिय रहता था।

नौ मई 2022 को अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

उनका दावा है कि वह पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं था। वहीं भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी शेख बशीर का कहना है कि तालिब हुसैन ने नौ मई 2022 को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसे सोशल मीडिया विभाग का जिम्मा सौंपा गया था। वह सक्रिय नहीं रहा और 27 मई 2022 को उसने इस्तीफा दे दिया था। उसने नौ मई 2022 को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सदस्यता भी हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed