{"_id":"663fca92b1937292850dec44","slug":"reasi-sports-cricket-championship-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110518-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेर सुंडवा मुकाबला जीत कर अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेर सुंडवा मुकाबला जीत कर अगले दौर में
Sun, 12 May 2024 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 12 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जुड्डा को 73 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिन बाद शनिवार को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फिर से शुरू की गई है। शनिवार को एकमात्र मुकाबला खेला गया। इसमें सेर सुंडवा की टीम ने जुड्डा को एकतरफा मुकाबले में 73 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
सेर सुंडवा की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 231 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज समीर भगत ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। वहीं, साहिल व संजू ने क्रमश: 32-32 रन का योगदान दिया। 34 रन टीम को अतिरिक्त के रूप में मिले। जुड्डा के गेंदबाज अजहर ने तीन, जबकि मुदस्सर व जोहर ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जुड्डा की पूरी टीम 19 ओवर में 158 रन ही बना सकी। टीम के लिए बल्लेबाज अनीस ने 34, हैप्पी ने 33 व मुदस्सर ने 13 रन बनाए। टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सेर सुंडवा की तरफ से गेंदबाज सोहन ने चार, संजय ने तीन व आकाश ने दो विकेट लिए। समीर भगत को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।