{"_id":"6897a3a259e1fb68840248c2","slug":"reasi-sand-mining-cctv-camera-install-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126163-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कैमरे की निगरानी में रहेंगे खनन स्थल, चोरी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कैमरे की निगरानी में रहेंगे खनन स्थल, चोरी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
खनन स्थल पर लगाए सीसीटीवी कैमरे।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला प्रशासन और खनन विभाग की तरफ से अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए खनन ब्लॉकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह पहल न सिर्फ निगरानी के लिए कारगर साबित होगी बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद करेगी।
सीसीटीवी लगाकर डीएमओ ने बताया कि अब आम नागरिक भी अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत सीधे उन स्थानों पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों के सामने जाकर दर्ज करा सकते हैं। इससे शिकायतों की सत्यता की पुष्टि आसानी से हो सकेगी और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में खनन ब्लॉक पर अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और वहां अवैध गतिविधियों की आशंका है तो वहां भी जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। यह कदम खनन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने, अवैध गतिविधियों को रोकने और पर्यावरण की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले के कुछ इलाकों में रोजाना अवैध खनन की सूचनाएं आती थीं। बीती 23 जुलाई को डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का फैसला एक जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गई बैठक में किया था।