{"_id":"68868b840b12c57bb70aa302","slug":"reasi-road-will-built-constituency-area-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125699-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 220 करोड़ की लागत से बनेंगी रियासी विस क्षेत्र में 12 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 220 करोड़ की लागत से बनेंगी रियासी विस क्षेत्र में 12 सड़कें
विज्ञापन
बास्ती गांव की खस्ताहाल मार्ग से जाते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण चार के तहत जिले के उपमंडल माहौर, रियासी व पौनी में 220 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
यह सभी सड़के रियासी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते क्षेत्र में बनेंगी। जिले की माहौर डिवीजन में माड़ी से डक्कीकोट, सुनचन नाला से चान,ध्यानगढ़ से धरान, कंथान से सवालकोट, राम से जंभाई, जीज बगली से गब्बर तथा डक्कीकोट से लड्डा मार्ग बनेगा। इसी तरह पौनी डिवीजन में बीसी कालाकोट, खरोटी, रनसू से बमलिया सनगढ़ मार्ग बनाया जाएगा।
रियासी डिवीजन में रियासी से माहौर छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिनथा के अलावा अंजी पनासा चार किलाेमीटर सड़क मार्ग बनेगा। माहौर में 14464.54 लाख, पौनी में 4555.56 लाख और रियासी उपमंडल में 3071.1 लाख रुपये सड़क मार्ग बनाने पर खर्च किए जाएंगे।
बास्ती माड़ी निवासी कमल सिंह,बलबीर सिंह,नरेंद्र कुमार ने बताया कि व गांव के लिए पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे थे। सड़क मार्ग बनाने की घोषणा होने से वे काफी खुश हैं।