फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, electricity problem

Jammu News: तलवाड़ा में बिजली की अघोषित कटौती जारी, लोग परेशान

Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
reasi, electricity problem
-लोगों की चेतावनी-अघोषित कटौती बंद न हुई तो सड़क पर उतरेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर तलवाड़ा गांव के लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि बीते रविवार पूरी रात बिजली बंद रही। इसके बारे में विभाग ने कोई अग्रिम सूचना नहीं दी।

तलवाड़ा निवासी देवराज खजूरिया ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती का खेल चल रहा है। 27 जुलाई को प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने विभाग को चेताया था। बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि अगर कटौती इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। जीरो मोड़ के पास दुकान करने वाले कुलदीप शर्मा के अनुसार बिजली के बिना कारोबार नहीं चल पा रहा है। हलवाई की दुकान होने के कारण बिना फ्रिज चले चीजें खराब हो जाती हैं। तारिक भट्ट का कहना है कि तलवाड़ा को पौनी तहसील से बिजली दी जाती है। यहां से गुजरती लाइन में आए दिन फाल्ट रहता है। इससे उन्हें रियासी से बिजली दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


तलवाड़ा में बिजली की परेशानी को दूर करने व फाल्ट को ठीक करने के लिए विभाग काम कर रहा है। बिजली कटौती की समस्या को जल्द ही हल कर दिया जाएगा।
-राकेश रैना, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed