फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, death, protest

Jammu News: घायल की मौत पर भड़के परिजन, उपचार में कोताही बरतने का आरोप

Sun, 28 Jul 2024 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
reasi, death, protest
अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत होने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने डॉक्टरों पर उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी भी की।
यह मामला शुक्रवार देर शाम का है। सरकारी शिक्षक अशोक कुमार निवासी चंकाह शुक्रवार शाम को आम के पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि जिस समय अशोक कुमार को अस्पताल में लाया गया वह बात कर रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल में एक नर्स के अलावा कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। घायल को रेफर करने के लिए एंबुलेंस तक नहीं दी गई। 108 नंबर पर फोन करने को कहा गया। उपचार नहीं मिलने और लापरवाही बरतने के कारण अशोक कुमार की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने खूब बवाल किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मौत के बाद अशोक कुमार की शरीर में पंपिंग की गई। डीसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आने की मांग की गई। देर रात तक मृतक के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहे। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि घायल अशोक कुमार के अस्पताल में लाने के बाद सब से पहले एक्स-रे करवाया गया। चोट लगने से वह दिमागी तौर पर कोमा में चले गए, जिस से वह उबर नहीं पाए और मौत हो गई। उपचार में कोई लापरवाही या कोताही नहीं बरती गई है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed