{"_id":"669d93557a214e1509087f44","slug":"reasi-culture-savan-mahotsav-shivkhodi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-113262-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजेगा शिवखोड़ी धाम, सावन महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजेगा शिवखोड़ी धाम, सावन महोत्सव आज से
Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
शिवखोड़ी से आधार शिविर रनसू तक कांवड़ यात्रा से होगा आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी/पौनी। बाबा भोले की नगरी शिवखोड़ी धाम सोमवार से बम-बम भोले के जयघोष से गूंजना शुरू हो जाएगा। एक माह तक सावन महोत्व मनाया जाएगा। इसी शुरुआत शिवखोड़ी से आधार शिविर रनसू तक कांवड़ यात्रा से होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
वहीं, नगर के वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में भी लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। रनसू शिवखोड़ी में सुबह के समय सावन महोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें सबसे पहले सुबह योग किया जाएगा। इसके बाद रनसू से शिवगुफा तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। गुफा के बाहर रूद्राभिषेक होगा। आधार शिविर रनसू के टीआरसी में शिव महिमा का गुणगान होगा। सावन माह के दौरान रोजाना धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे।