{"_id":"66fde66ff22c2002c60c5be6","slug":"reasi-culture-navratr-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115953-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आज से नौ दिन तक मां की आस्था में डूबेगा रियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आज से नौ दिन तक मां की आस्था में डूबेगा रियासी
Thu, 03 Oct 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र की तैयारियां पूरीं, आज सुबह चार बजे से खुलेंगे मां के मंदिर के कपाट
खड़े होकर करने होंगे दर्शन, गर्भगृह में धूप-बाती जलाने की अनुमति नहीं
श्रद्धालु मंदिर परिसर में विधि विधान से कर सकेंगे पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शारदीय नवरात्र आज (03 अक्तूबर) से शुरू हो रहे हैं, जिसके लिए शहर का प्रमुख कालिका माता का दरबार सहित अन्य मंदिर भव्य रूप से सजाए गए हैं। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रामनवमी तक नगर का पूरा माहौल भक्तिमय रहेगा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही ऐतिहासिक रामलीला की भी शुरुआत होगी।
बुधवार को नगर के वार्ड तीन स्थित कालिका माता मंदिर की सजावट व अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर के अंदरूनी और बाहरी दोनों स्थानों को रंग बिरंगी फूलों की लड़ियों से सजाया गया है। पुजारी बलवंत राज शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे माता कालिका की पवित्र प्राकृतिक पिंडी की पूजा करने के साथ ही मंदिर के के कपाट खोल दिए जाएंगे।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कतारों में खड़े हो कर दर्शन करने होंगे। गर्भगृह में धूप-बाती जलाने की अनुमति नहीं होगी। पूजा-अर्चना श्रद्धालु परिसर में कर सकते हैं। यह कदम भीड़ प्रबंधन को लेकर किया गया है। मंदिर के कपाट शाम नौ बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
मंदिर में सुबह-शाम भजन-कीर्तन भी होगा। गौरतलब रहे कि लोगों में कालिका माता के प्रति अपार श्रद्धा है। माता के प्राचीन मंदिर के अलावा भगवान गणेश, शिव पार्वती, संतोषी माता, हनुमान, राधा कृष्ण और शनिदेव का मंदिर है।