फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son-in-law attacks father-in-law with a sharp-edged weapon amidst a family dispute.

Jammu News: पारिवार विवाद में दामाद ने ससुर पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
Son-in-law attacks father-in-law with a sharp-edged weapon amidst a family dispute.
आरएस पुरा। थाना क्षेत्र के गांव कंघ डेरा के पास सोमवार शाम पारिवार विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुरिंदर कुमार निवासी कोटली मीरर्दियां के रूप में हुई।
विज्ञापन

सुरिंदर कुमार सतराईयां में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव कंघ डेरा के पास उसके दामाद दीपक कुमार निवासी माना, तहसील सुचेतगढ़ के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान दीपक कुमार ने सुरिंदर कुमार की टांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में घायल सुरिंदर कुमार को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए एसडीएच आरएस पुरा लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच जम्मू रेफर किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed