फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Joint foot patrol by Samba Police and GRP on the railway track.

Jammu News: रेलवे ट्रैक पर सांबा पुलिस व जीआरपी की संयुक्त पैदल गश्त

विज्ञापन
Joint foot patrol by Samba Police and GRP on the railway track.
संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सांबा पुलिस ने एसएसपी सांबा के नेतृत्व में रेलवे पुलिस (जीआरपी) सांबा के साथ संयुक्त पैदल गश्त की। यह गश्त थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे ट्रैक पर की गई।

संयुक्त गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे ट्रैक और उससे सटे क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही संवेदनशील एवं रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और जिला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


गश्त में एसएसपी सांबा अनुज कुमार,के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा गारु राम, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी एसओजी, थाना प्रभारी सांबा, पुलिस पोस्ट रक्ख अंब टाली व सपवाल के प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। जीआरपी सांबा के अधिकारियों और कर्मियों ने भी इस संयुक्त सुरक्षा अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed