{"_id":"6abad562adb1993fbe0493c3","slug":"necklace-stolen-after-breaking-shop-locks-near-hanuman-chowk-samba-news-c-312-1-sjam1007-104132-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हनुमान चौक के पास दुकान के ताले तोड़कर हार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हनुमान चौक के पास दुकान के ताले तोड़कर हार चोरी
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे में चोरों ने फिर किया हाथ साफ, वारदात बढ़ने से व्यापारियों में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में हनुमान चौक के पास चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर अंदर रखे नोटों के हार सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता चलने के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं चोरी की वारदार बढ़ने से लोगों में गुस्सा है।
सोमवार सुबह दुकान मालिक राजेन्द्र कुमार को शटर के ताले टूटे हुए मिले। भीतर जाने पर देखा तो बेचने के लिए रखे नोटों के हार व दराज में पड़े चालीस हजार रुपये नहीं हैं। इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को देने पर पता चला कि चोरों ने एक और दुकान के ताले तोड़ने के बाद शटर खोलने का प्रयास किया पर शटर का सेंटर लॉक लगा होने पर नहीं खुला।
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात के बाद दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस चोरों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दुकानदार कुमार ने कहा कि आए दिन कस्बे के बाजार व अन्य लोगों के घरों में चोरियां होने पर लोगों में भय बना होने पर पुलिस को रात की गश्त में बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि सक्रिय चोर गिरोह के लोगो को पकड़ा जा सके।
विश्वकर्मा सभा आरएस पुरा के प्रधान मास्टर कृष्ण लाल ने कहा कि कस्बे के बाजार के हनुमान मंदिर चौक पर चोरी किए जाने पर पता चलता है कि चोरों में कोई भय नहीं है। आए दिन उप जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चोरियां होने पर लोगों में रोष पाया जा रहा पर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।