फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF jawan dies after tractor overturns in Bishnah

Jammu News: ट्रैक्टर पलटने से बिश्नाह में बीएसएफ जवान की मौत

विज्ञापन
BSF jawan dies after tractor overturns in Bishnah
सेवानिवृत्ति से एक माह पहले हादसे ने छीनी जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के रत्नाल गांव में सोमवार को खेतों में काम कर घर लौट रहे 59 वर्षीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान वेदपॉल पुत्र बाजीतर सिंह की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वेद पॉल कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे और करीब एक माह बाद नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाले थे। मौजूदा समय में वह जम्मू में तैनात थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को वेदपॉल अपने भाई के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों में काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर वेदपॉल का भाई चला रहा था, जबकि वेद पॉल उसके साथ बैठे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वेदपॉल ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद वेदपाल को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिश्नाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, वेदपॉल की बीएसएफ से सेवानिवृत्ति में महज एक माह का समय शेष था। सेवानिवृत्ति से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वेदपॉल का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनते हुए विकास एवं पं

कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनते हुए विकास एवं पं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed