{"_id":"66ef71f290fc91f3280eb369","slug":"reasi-culture-navratr-reasi-news-c-10-1-jam1007-446627-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नवरात्र में रियासी नगर में रोजाना निकलेगी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नवरात्र में रियासी नगर में रोजाना निकलेगी झांकी
Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अगले महीने से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र में रोजाना शाम को नगर में माता के स्वरूपों को दर्शातीं झांकी निकाली जाएगी। साथ ही ओपन एयर थियेटर में रामलीला के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। यह जानकारी श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि नवरात्र में नगर के सभी मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके लिए सभी मंदिर कमेटियों से अपील की जाएगी। साथ ही रोजाना शाम को एक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें भगवान की महिमा का गुणगान होगा।
झांकी चौक चबूतरा से शुरू होगी और मुख्य बाजार, बस स्टैंड, नई बस्ती, कालिका नगर से होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंचेगी। झांकियां निकालने के लिए स्थानीय स्कूलों से संपर्क किया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। आने वाले दिनों में बाजारों में भी सजावट करवाई जाएगी।