फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, katha

थोड़ी सी पूजा से ही प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ : शास्त्री

Tue, 30 Jul 2024 06:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, katha
श्री सनातन धर्म सभा में शिव महा पुराण कथा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भगवान भोले नाथ बहुत ही भोले हैं। वह थोड़ी सी पूजा करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए संगत को भोले की हमेशा पूजा करनी चाहिए। साथ ही कथा सुननी चाहिए। यह ज्ञान सूरज शास्त्री ने श्री सनातन धर्म सभा में जारी महा शिव पुराण कथा के आठवें दिन संगत को दिया।
उन्होेंने बताया कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शिव-पार्वती का ध्यान में रख कर की थी। इसलिए शिव को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्री ने यज्ञ दत्त नामक एक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाया। बताया कि वह कांपिल्य नगर में रहता था और उसने अपने आठ वर्षीय पुत्र गुणनिधि को सभी संस्कारों की शिक्षा दी थी।
विज्ञापन

लेकिन, कुछ समय बाद बेटे में अवगुण आ गए। वह महफिलों में जाने के साथ ही जुआ खेलने लगा। गुणनिधि पिता की चुराई हुई अंगुठी को जुए में हार गया। गुणनिधि की संगत के बारे में जब पिता को पता चला तो लज्जा में उसका सिर झुक गया। पत्नी से पूछे जाने पर गलत जवाब मिलने पर मां और बेटे का त्याग कर देता है। गुणनिधि ने घर छोड़ दिया और वह पश्चाताप करने लगा। भूख-प्यास से व्याकुल होने पर वह एक शिव मंदिर के बाहर बैठ जाता है। एक दिन मंदिर से पकवान लेकर भागने लगा, लेकिन उसे लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से उसकी मौत हो गई। यमदूत उसे ले जाने वाले ही होते हैं कि तभी शिव गण भी पहुंच जाते हैं। वह गुणनिधि को शिवलोक में ले जाने लगते हैं। बताते है कि उसने कई अधर्म कार्य किए लेकिन इस बीच शिवलिंग की पूजा भी की। व्रत रखा और मंदिर में दरवाजे पर बैठा रहा। उसे शिवलोक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed