{"_id":"688e768918657db2a3038119","slug":"reasi-cremation-of-six-year-old-boy-sdm-rajinder-singh-rana-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125932-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेटे की चिता पर रखे खिलौने, पिता की पार्थिव देह के पास बांसुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेटे की चिता पर रखे खिलौने, पिता की पार्थिव देह के पास बांसुरी
विज्ञापन
सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) अधिकारी और रामनगर के एसडीएम राजिंदर सिंह राणा और उनके बेटे की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी की आंखें दोनों के मुख के दर्शन करने पर नम दिखीं। छह वर्षीय आरव की चिता पर उसके खिलौने रखे गए जबकि पिता की पार्थिव देह पर बांसुरी रखी गई।
अधिकारी की चिता पर उनकी बांसुरी को रखा गया था तो मासूम बेटे के सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी पहनाई गई थी। उसके कुछ पसंदीदा खिलौने भी उसकी चिता पररखे गए थे। पिता-पुत्र दोनों की चिताएं लगभग कुछ ही दूरी पर बनाई गई थीं। छह वर्षीय मासूम आरव की चिता अंस नाला के बिल्कुल पास बनाई गई थी।
एक रिश्तेदार ने बताया कि मासूम की चिता की राख ठंडी होने के बाद उसे नाले में ही बहा देना है। चाहे इसके लिए रात के बारह बजे का ही समय ही क्यों न हो जाए। गौरतलब है कि राजिंदर सिंह राणा जिला खनन अधिकारी कठुआ, जिला सूचना अधिकारी रियासी, ब्लॉक विकास अधिकारी, जिला पंचायत ऑफिसर के अलावा कई अन्य अहम पदों पर अपनी सेवाएं चुके थे। खाली समय में वह बांसुरी बजा उसकी धुन पर गाना गाते थे।