{"_id":"641fd502db7afac33102eb95","slug":"reasi-chenab-world-highest-railway-bridge-trial-of-trolley-successful-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी: बक्कल में रेल मंत्री ने किया भूमि पूजन, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्राली ट्रायल का परीक्षण सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी: बक्कल में रेल मंत्री ने किया भूमि पूजन, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्राली ट्रायल का परीक्षण सफल
Sun, 26 Mar 2023 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 26 Mar 2023 03:29 PM IST
सार
विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्रेन को दौड़ाने से पहले ट्राली चलाने का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने बक्कल से कौड़ी तक ट्राली में बैठ कर पुल को पार किया।
विज्ञापन
Chenab Rail Bridge
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को रेलवे परियोजना का जायजा लेने के लिए रियासी के बक्कल पहुंचे हैं। इस दौरान परियोजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय रेलवे मंत्री ने यहां भूमि पूजन किया। इसके बाद ट्राली के जरिये पुल को पार किया।
विज्ञापन
महत्वाकांक्षी उधमपुर श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर बक्कल व कौड़ी रेलवे स्टेशन को मिलाने वाले चिनाब दरिया पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्रेन को दौड़ाने से पहले ट्राली चलाने का सफल परीक्षण किया गया है। इससे पहले शनिवार को रेलवे अधिकारियों ने बक्कल से कौड़ी तक ट्राली में बैठ कर पुल को पार किया। वहीं, मौजूद कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दरिया चिनाब पर निर्मित पुल कश्मीर में जम्मू से रेल जोड़ेगा। इससे पहले ग्रा बरयोतरा से बक्कल तक सात किलोमीटर टनल को बनाने का काम पूरा किया गया है। अंजी खडड पर केबल ब्रिज का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
रियासी जिला के खनीकोट, सावलाकोट में नौ किलोमीटर लंबी टनल को भी खोल दिया गया है। वहां पर पटरी बिछाने का काम भी जारी है। बक्कल व कौड़ी के अंतिम छोर को मिलाने का काम प्रगति पर है, जिसके पूरा होते ही पुल दोनों हिस्सों से मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया निर्देश आजीविका से बेदखल करने की धमकी -महबूबा मुफ्ती
ये भी पढ़ें- Srinagar : रेल मंत्री वैष्णव का दावा- इस साल के अंत तक घाटी पहुंचेगी रेल, विशेष वंदे भारत ट्रेनें भी चलेंगी