{"_id":"68c339c8e2bbb60ef3092243","slug":"reasi-bidda-panchayat-peoples-in-terrorland-split-reasi-news-c-202-1-sjam1001-127300-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिड्डा में धंस रही जमीन, दरक रहा पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिड्डा में धंस रही जमीन, दरक रहा पहाड़
विज्ञापन
- दोनों वार्डों में लगभग 40 घरों के आसपास की जमीनों में आईं दरारें, दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की पंचायत बिड्डा के वार्ड नंबर पांच व सात में जमीन धंसने और भूस्खलन होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दोनों वार्ड में लगभग 40 घर हैं। इन घरों के आसपास की जमीनों में दरारें आ गई हैं। बिड्डा में जमीन धंस रही है और पहाड़ दरक रहा है।
स्थानीय निवासी विवेक शर्मा, नाजिया कौसर, रोशनी बेगम, सुमित शर्मा, जमीला बेगम, मुहम्मद मंजूर, मोहम्मद अल्ताफ और लियाकत अली ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। उनका गांव दरिया चिनाब के साथ सटी पहाड़ी पर स्थित है। भूस्खलन होने से पहाड़ धीरे-धीरे दरक रहा है। पहाड़ का मलबा नीचे दरिया की तरफ जा रहा है। दरिया और उनके घरों के एक तरफ सलाल डैम से आने वाले पानी का आउटलेट है।
अगर इसी तरह से पहाड़ी पर से मलबा गिरकर दरिया में जाता रहा तो वहां पर दरिया के पानी के रुकने की संभावना है। ज्यादा मलबा आने की स्थिति में दरिया के पानी का रुख भी बदल सकता है। लोगों के घरों के आसपास जमीनों में इतनी चौड़ी दरारें आ गई हैं कि उसके बीच में गिरने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकालना बंद कर दिया है। माल-मवेशियों के भी दरारों के बीच जमीन में धंसने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों से मांग की है कि धंसती जा रही जमीन व दरक रहे पहाड़ की रोकथाम के लिए कोई उचित और ठोस कदम उठाए जाएं। अगर ऐसा ही रहा तो लोगों को यहां से पलायन करना पड़ेगा।
जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर है पंचायत बिड्डा
पंचायत बिड्डा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वार्ड नंबर पांच व सात लोअर बिड्डा में स्थित है। इस स्थान से पहाड़ के बिल्कुल नीचे से दरिया चिनाब अपने पूरे उफान के साथ गुजरता है। गांव के उस पार धार्मिक स्थल सियाड़ बाबा,माता का मंदिर भी हैं। सलाल डैम से छोड़े जाने वाले पानी का एक बहुत बड़ा हिस्सा पहाड़ी के बीच में से होते हुए आउटलेट स्थान से निकलता है।
अगर बिड्डा में स्थित इन वार्डों की दरकता पहाड़ भूस्खलन होने से नहीं रुक तो काफी मलबा दरिया में गिरेगा जिससे दरिया के पानी का बहाव रुकने की आशंका है। अगर आने वाले दिनों में दोबारा बारिश होती है तो नुकसान हो सकता है।