{"_id":"687e9f27f59e8dbdad08b0ad","slug":"reasi-aap-shambhu-temple-devotion-of-lord-shiv-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125449-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में पहुंचे लोग
विज्ञापन
रियासी।आप शंभू महादेव मंदिर में पूजा करते लोग।फोटो,संवाद।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सावन महीने के दूसरे सोमवार को नगर के प्रसिद्ध आप शंभू महादेव मंदिर में पूजा करने व माथा टेकने आने वालों की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह चार बजे मंदिर खुलते ही पूजा करने आने वाले लोगों का आना शुरू हो गया।
सुबह नौ बजे से बारह बजे तक मंदिर में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। आने वाले लोगों ने विधिवत तरीके से पूजा की मंदिर के भीतर हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के कर्मचारी सफाई के साथ ही अन्य प्रकार की व्यवस्था को संभालते रहे।
वहीं नगर में वार्ड नंबर पांच जनाना पार्क,चौक चबूतरा, गड़ाल,सिला,शिव नगर में स्थित शिव मंदिरों में भी लोग पूजा करने पहुंचे। लगातार जारी बारिश में भी शिवभक्तों का उत्साह देखने लायक था।