फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RB Trust becomes 18th party in encroachment on government land

सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मामले में आरबी ट्रस्ट बना 18वां पक्ष, पूर्व मंत्री के ट्रस्ट पर भी है आरोप

Wed, 22 Jul 2020 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
RB Trust becomes 18th party in encroachment on government land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में करीब 20 लाख कनाल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। पूर्व मंत्री लाल सिंह के आरबी ट्रस्ट को भी हाईकोर्ट ने इस मामले में पक्ष बनाया है। मामले में 18वां पक्ष बनाते हुए तीन हफ्तों के भीतर हलफनामा दायर कर आरबी ट्रस्ट से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


लाल सिंह की पत्नी कांता अंदोत्रा जो आरबी ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस संजय दार वाली खंडपीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश की 20 लाख कनाल जमीन पर राजनेताओं, पुलिस अफसरों, नौकरशाहों और माफियाओं का कब्जा है। लाल सिंह के आरबी ट्रस्ट पर भी 316 कनाल जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप है। सीबीआई भी इस मामले में जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले सीबीआई की ओर से लाल सिंह के आरबीआई ट्रस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोप है कि लाल सिंह ने वन मंत्री रहते हुए बड़े स्तर पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उनकी पत्नी के नाम पर आरबी ट्रस्ट बनाया। ट्रस्ट के पास 316 कनाल से अधिक जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed