{"_id":"c54e23a215f47d738d193dbfbeb75d31","slug":"rations-for-three-months-did-not-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला राशन, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला राशन, रोष
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणाें को पिछले तीन महीनों से सरकारी राशन नहीं मिल रहा। इसकी वजह से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। गांव दरसोपुर के जगदीश राज, ओमपाल, सुरजीत कुमार, हेमराज, पुरुषोत्तम लाल का कहना है कि पिछले तीन माह से डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं हो रहा। उन्हाेंने कहा कि पूछताछ करने पर डिपो संचालकों का कहना होता है कि राशन पीछे से नहीं आ रहा।
विज्ञापन
गांव बन सुल्तान के राम लाल, देश राज, पूर्ण चंद का कहना है कि खाद्य व आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित राशन तीन माह से नहीं मिल रहा। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी रछपाल का कहना है कि राशन कम आने से वितरण में दिक्कतें आ रही थीं। अब राशन क ी सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन