फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranjit Singh a worker of Apni Party shot at by unknown assailants in Rajouri

जम्मू-कश्मीरः कोटरंका में अपनी पार्टी कार्यकर्ता पर चलाईं गोलियां, गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Dec 2020 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Ranjit Singh a worker of Apni Party shot at by unknown assailants in Rajouri
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

कोटरंका के दराज गांव में मंगलवार की रात अपनी पार्टी के कार्यकर्ता पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। हमले में एक गोली अपनी पार्टी कार्यकर्ता रंजीत सिंह उर्फ बिट्टू के पेट में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन घायल को कोटरंका स्थित अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिकता उपचार के बाद उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच समिति (एसआईटी) गठित कर दी है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दराज गांव निवासी रंजीत सिंह अपने घर में रात करीब 12 बजे शौचालय जाने के लिए निकला। वह घर के आंगन में बने शौचालय में जा ही रहा था कि किसी ने उस पर गोलियां दाग दीं। चार में से एक गोली और कुछ छर्रे उसके पेट में लगे। रंजीत वहीं गिरकर बेहोश हो गया, जिसे परिवार सदस्यों ने अस्पतल पहुंचाया। जीएमसी में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। पेट में लगी गोली निकाली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि पुलिस ने डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन


आतंकी हमला या सियासी रंजिश में उलझीं एजेंसियां 
अपनी पार्टी कार्यकर्ता पर गोली चलने की घटना से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई हैं। अपनी पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजसेवीपर पिस्टल से गोली चलने की घटना को लेकर अभी ये असमंजस बना है कि ये एक आतंकी घटना थी या हमला सियासी रंजिश से प्रेरित था। पुलिस का कोई भी अधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed