फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranjit sagar lake will be developed as a tourist hub

रणजीत सागर झील को टूरिस्ट हब बनाने की तैयारी

Fri, 15 May 2015 10:08 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
ranjit sagar lake will be developed as a tourist hub

रणजीत सागर बांध की झील को पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने के लिए कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कठुआ दौरे के दौरान पहले बसोहली में झील का निरीक्षण किया और उसके बाद कठुआ के एक औद्योगिक कारखाना परिसर में झील विकास प्लान की प्रेजेंटेशन देखी।

विज्ञापन


राज्य मंत्री परिषद के कई सदस्यों, पर्यटन और लखनपुर सरथल डेवलपमेंट अथॉरिटी के वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में 50 करोड़ की लागत से रणजीत सागर बांध की झील में पर्यटन विकास पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने रणजीत सागर बांध की झील से अंतर्राज्यीय जलमार्ग को बहाल करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही लखनपुर-बसोहली मार्ग के विस्तारीकरण का भरोसा भी दिया। कहा कि रावी पुल बनने के बाद बसोहली  जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश का संगम स्थल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने पूरे प्लान की प्रजेंटेशन दी

ranjit sagar lake will be developed as a tourist hub

पर्यटन विकास की संभावनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने वाले आईएल एंड एफएस क्लस्टर्स कंपनी के विशेषज्ञों ने पूरे प्लान की प्रजेंटेशन दी। अनुमानित 50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस प्लान को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की तर्ज पर बनाया जाएगा।

झील को पर्यटन विकास के लिहाज से विकसित करने के लिए प्रस्ताव में मनोरंजन की व्यवस्थाएं, जॉगर्स पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, जलमार्ग से फेरी सुविधा और वे साइड अमेनिटी के बिंदु शामिल हैं। आईएल एंड एफएस क्लस्टर्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्लान के तहत यदि सुविधाएं दी जाएं, तो झील का जलाशय टूरिस्ट हब के रूप में विकसित हो सकता है।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इस बाबत तमाम संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सुविधा बहाली का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह और कठुआ विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed