फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji trophy match in jammu, orissa gave trail to jammu kashmir team

जम्मू-कश्मीर पर पारी की हार का खतरा, रणजी ट्रॉफी में ओडिश को पहली पारी में 196 रन की लीड

Sun, 23 Dec 2018 10:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy match in jammu, orissa gave trail to jammu kashmir team
- फोटो : अमर उजाला
रणजी में मेजबान जम्मू कश्मीर की टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला थम नहीं रहा। घरेलू मैदान के बावजूद ओडिशा के हाथों पारी की हार का खतरा जम्मू कश्मीर टीम पर मंडरा रहा है। ओडिशा को पहली पारी के आधार पर 196 रन की लीड हासिल हुई है और उसका पलड़ा मैच पर भारी हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को ओडिशा की टीम ने एक विकेट पर 91 रन के आगे खेलते हुए 323 रन बनाए। इस आधार पर जम्मू कश्मीर के पहली पारी में 127 रन के मुकाबले में उसे 196 रन की लीड हासिल हुई। ओडिशा की तरफ से अभिषेक राउत ने शानदार 93 रन की पारी खेली। अनुराग सारंगी ने भी 56 रन का योगदान दिया। देवाशीष ने बेहतरीन 64 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की मैच में पकड़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


दूसरी पारी की शुरुआत जम्मू कश्मीर की टीम ने बेहतर की और दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए मेजबान ने 27 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी भी पारी की हार से बचने के लिए राज्य की टीम को 169 रन ओर बनाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल खत्म होने तक कामरान इकबाल 54 रन और शुभम खजूरिया दस रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। मैच में अभी दो दिन का खेल बाकी हैं। ऐसे में ओडिशा की जीत के आसार बढ़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed