{"_id":"65a5b8f9cf3a7c71930a6044","slug":"ranji-trophy-draw-jammu-news-c-10-jmu1037-282630-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी - जेएंडके और दिल्ली में मैच ड्रा, दोनों के 1-1 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी - जेएंडके और दिल्ली में मैच ड्रा, दोनों के 1-1 अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जेकेसीए हॉस्टल मैदान में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला ड्रा रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। खराब मौसम के कारण चार दिन के खेल में सिर्फ 42 ओवर फेंके जा सके। चौथे दिन 39 ओवर का खेल हुआ। दिल्ली की पारी अधूरी रही। दिल्ली ने छह विकेट खोकर 134 रन बनाए। जेएंडके के दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रोहित शर्मा ने तीन विकेट झटके। ग्रुप डी अंक तालिका में जम्मू-कश्मीर दो अंक के साथ छठे और दिल्ली एक अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
सोमवार को खेल लंच के बाद शुरू हुआ। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज सलिल मल्होत्रा और यश धूल मैदान में उतरे। रोहित शर्मा ने सलिल को एक रन पर बोल्ड कर जेएंडके को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में रोहित शर्मा ने वैभव कंदपाल को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। कप्तान हिम्मत सिंह 8 रन पर रोहित का अगला शिकार बने। रोहित ने 12 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि उमरान मलिक, उमर नजीर और आकिब नबी को एक-एक विकेट मिला। दिल्ली के लिए यश धूल (18), जोंटी सिद्धू (16) और आयुष बदोनी 12 रन बना सके। विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत (47) और ऋतिक शौकीन (25) नाबाद रहे।
बता दें चारों दिन मुकाबला मौसम से प्रभावित रहा। पहले दिन जहां एक ओवर फेंका गया, तो दूसरे दिन खेल ही नहीं हो सका। तीसरे दिन सिर्फ दो ओवर फेंके गए। जम्मू-कश्मीर के दो मुकाबलों में दो ड्रा के साथ दो अंक हैं। दिल्ली की एक हार और ड्रा के साथ एक अंक हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बीच भी पहला मुकाबला ड्रा रहा था। पहली पारी में पिछड़ने के कारण जम्मू को एक अंक मिला था। दिल्ली पुडुचेरी के खिलाफ बुरी तरह 9 विकेट से हारा था। अब जम्मू-कश्मीर का अगला मुकाबला ओडिशा के खिलाफ 19 जनवरी को कटक में खेला जाएगा।