फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rangoli competition

Jammu News: कठुआ का वैष्णवी संस्कृत स्कूल ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
Rangoli competition
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने अंतर जनपदीय सांगीतिक प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने संगीत एवं आर्ट प्रतियोगिता की शुरूआत की। यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए है। प्रतियोगिता में वैष्णवी संस्कृत स्कूल कठुआ ओवरऑल चैंपियन रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल, विशिष्ट अतिथि विष्णु गोविंद वर्मा प्रिंसिपल जी डी गोइंका स्कूल अखनूर, डॉ. निर्मल विनोद साहित्य कला ने किया। प्रधानाचार्य दीपेंद्र कांत ने बच्चों से कहा कि अगर हम इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपने भाव स्वभाव को बदल एक अच्छे मानव बन एक नए युग की शुरुआत अपने ही भीतर से कर सकते हैं। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की एकल एवं डिवोशनल म्यूजिक और डांस की समूह नृत्य प्रतियोगिता व रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन हुआ। ग्रुप सॉन्ग में मोटेसूरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस क्लासिकल कैटेगरी में जम्मू संस्कृत स्कूल की मान्या शर्मा अव्वल रहीं। ग्रुप डांस डिवोशनल कैटेगरी में प्रथम स्थान आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला। ग्रुप डांस फोक की कैटेगरी में जम्मू संस्कृत स्कूल के बच्चे प्रथम रहे। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान स्टीफन स्टीफन्स स्कूल के विद्यार्थियों को मिला। मोटेश्वरी नरगिस दत्त पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सबसे अच्छी रंगोली बनाई। मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed