{"_id":"594fcbe04f1c1bc4728b47e4","slug":"ramnath-kovind-to-arrive-srinagar-on-28-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने 28 जून को कश्मीर आएंगे रामनाथ कोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने 28 जून को कश्मीर आएंगे रामनाथ कोविंद
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 25 Jun 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 28 जून को श्रीनगर आएंगे। इस दौरान वे भाजपा तथा पीडीपी के विधायकों से मिलेंगे। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने बताया कि इस दौरान वे सभी से समर्थन मांगेंगे।
विज्ञापन
कोविंद रविवार को लखनऊ से देशव्यापी प्रचार शुरू कर चुके हैं। ज्ञात हो कि पीडीपी की ओर से समर्थन की घोषणा के बाद 21 जून को श्रीनगर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तथा निर्मल सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मिलकर आभार जताया था।
विज्ञापन
इससे पूर्व रविवार को रामनाथ कोविंद लखनऊ से अपने देशव्यापी प्रचार अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। रविवार को लखनऊ के बाद कोविंद सोमवार को उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर वो सोमवार को देहरादून पहुंचेंगे जहां वे राज्य के तमाम जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन