{"_id":"65231a9b0c48510718089cd7","slug":"ramleela-divan-temple-jammu-news-c-10-jam1008-218475-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इस बार लंका तक पुल बनाने वाले दृश्य देखेगा शहर, मां सीता की सखी बनेंगी असरीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इस बार लंका तक पुल बनाने वाले दृश्य देखेगा शहर, मां सीता की सखी बनेंगी असरीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के प्राचीन दीवान मंदिर में वार्षिक रामलीला का मंचन 15 से 24 अक्तूबर तक होगा। सनातन धर्म नाटक समाज द्वारा मंचन किया जाएगा। इस बार भक्तों को कुछ नए दृश्य देखने के लिए मिलेंगे। इसमें वानर सेना की ओर से समुद्र के बीच से लंका तक पुल बनाने वाले दृश्य के साथ अहिल्या उद्धार की लीला शामिल है। रामलीला में धार्मिक सद्भाव की मिसाल दिखती है, जहां मुस्लिम समाज के कलाकार भी अभिनय करते हैं। इसी के चलते असरीना मां सीता की सखी का किरदार निभाएंगी।
मंचन की तैयारी दीवान मंदिर में जोरों से चल रही है। प्रतिदिन कलाकार रिहर्सल करने आ रहे हैं। 15 अक्तूबर से नियमित मंचन होगा। हर दिन विभिन्न दृश्यों को दर्शाया जाएगा। रविवार को श्री सनातन धर्म नाटक समाज दीवान मंदिर की ओर से संवाददाता सम्मेलन किया गया। चेयरमैन युद्धवीर सेठी ने कहा कि हर साल रामलीला का मंचन किया जाता है। नवरात्र के नौ दिन तक भगवान श्रीराम की जीवनी को दिखाया जाएगा। श्री सनातन धर्म नाटक समाज के महामंत्री सतपाल शर्मा ने कहा कि मंचन पारसी स्टाइल में होता है क्योंकि शायरी काफी होगी। इस बार नए कलाकारों को शामिल किया गया है। साथ ही स्टेज की सजावट में बदलाव किया है। देश को आजादी मिलने से पहले रामलीला करवाई जा रही है। मुस्लिम महिला कलाकार असरीना मां सीता की सखी की भूमिका निभाएंगी। ब्यूरो