{"_id":"63479ffd02c3d96c87459863","slug":"ramban-suspected-ied-recovered-with-photos-and-map-of-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रामबन में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन IED बरामद, बम निरोधक दस्ता मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रामबन में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन IED बरामद, बम निरोधक दस्ता मौके पर
Thu, 13 Oct 2022 11:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:33 AM IST
सार
रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन आईईडी बरामद की हैं। यहां मौके पर से तीन पुलों के फोटो और नक्शे भी मिले हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
Ramban IED Recovered
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग में से तीन आईईडी बरामद हुई हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद गूल उपमंडल के संगलदान के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात एक बैग बरामद किया, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिले हैं। किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से बचने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि संदिग्ध आतंकवादी जिले में हमले की फिराक में थे। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन