फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramban hadsa jammu kashmir

जम्मू कश्मीर के रामबन में मुर्गियों से लदा ट्रक खाई में गिरा, पंजाब निवासी दो की मौत

विज्ञापन
ramban hadsa jammu kashmir
रामबन। पंजाब से श्रीनगर जा रहा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान पठानकोट निवासियों के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

वीरवार को मुर्गियों से लदा ट्रक श्रीनगर जा रहा था। रामबन जिले के डिगडोल इलाके में अनियंत्रित होने के कारण वह गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस को वहां से गुजरने वाले अन्य चालकों ने दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस दल ने गहरी खाई में जाकर दोनों को सड़क तक पहुंचाया। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। उनकी पहचान राकेश सैनी 30 पुत्र जसवंत सिंह और केशव सिंह पुत्र मदर सिंह के तौर पर हुई। दोनों पिंड घरोता रोड़ पठानकोट पंजाब के रहने वाले हैं। एसएसपी अनीता शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अन्य लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू चलाया। काफी गहरी खाई होने के कारण दोनों को सड़क तक पहुंचाने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगा। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। दोनों शवों को जिला अस्पताल में रखा गया है। ट्रक खाई में गिरने के कारण सैकड़ों मुर्गियां भी मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed