{"_id":"628b4e914c148e76544c1816","slug":"ramban-dm-writes-letter-to-ssp-to-take-action-against-fake-media-groups-in-district-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramban Fake Media: रामबन में 'फर्जी मीडिया ग्रुप्स' की हो पहचान, डीएम ने एसएसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramban Fake Media: रामबन में 'फर्जी मीडिया ग्रुप्स' की हो पहचान, डीएम ने एसएसपी को लिखा पत्र
Mon, 23 May 2022 02:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 May 2022 02:36 PM IST
सार
जिलाधिकारी ने पत्र में कहा है कि जिला में अवैध वेब न्यूज चैनल बिना किसी पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे हैं, जो जिले में फर्जी खबरों का प्रचार कर रहे हैं और सरकारी पदाधिकारियों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Ramban
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला रामबन में 'फर्जी मीडिया ग्रुप' की पहचान किए जाने और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई किए जाने को लेकर जिलाधिकारी मसरत इस्लाम ने एसएसपी रमन मोहिता शर्मा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि जिला में अवैध वेब न्यूज चैनल बिना किसी पंजीकरण के धड़ल्ले से चल रहे हैं। फेक न्यूज पोर्टल मशरूम की तरह जगह-जगह उग आए हैं। विशेष कर फेसबुक पर ऐसे कई फर्जी न्यूज चैनल एक्टिव हैं, जो जिले में फर्जी खबरों का प्रचार कर रहे हैं और सरकारी पदाधिकारियों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मसरत इस्लाम का कहना है कि कई बार फर्जी मीडिया ग्रुप्स को प्रशासन और सरकार के विरुद्ध कहानियों को गढ़ते हुए देखा गया है। उनका उद्देश्य प्रशासन की छवि को खराब करना और उसे जनता में गलत तरीके से पेश करना है। इसे लेकर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पास शिकायत की है। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी मीडिया समूहों की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन