{"_id":"63590b0b92c0b3741f59c5da","slug":"ramban-accident-auto-and-truck-collision-minor-girl-among-8-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramban: नेशनल हाईवे पर ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 13 साल की बच्ची समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramban: नेशनल हाईवे पर ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 13 साल की बच्ची समेत आठ घायल
Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM IST
सार
रामबन में नेशनल हाईवे एक सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Ramban Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन में बुधवार को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायल में एक 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। यहां से तीन लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केला मोड़ के पास एक सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रहे पैसेंजर ऑटो के साथ जा टकराया। ट्रक श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहा था। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक 13 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर किया गया है, जिसमें एक घायल को जीएमसी अनंतनाग और दो को जीएमसी जम्मू भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन