कटड़ा: रोशनी से जगमग हुआ मां वैष्णो देवी का दरबार, बाणगंगा में जलेंगे 50 हजार दीपक, ऐसी है तैयारी
माता वैष्णो देवी के भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा गया है। 22 जनवरी को बाणगंगा में 50 हजार दीपक जलाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममयी हो रहा है। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने के बांद मंदिरों को सजाया जा रहा है। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा गया है। 22 जनवरी को बाणगंगा में 50 हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा कटड़ा के हर मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण चलाया जाएगा।
आधार शिविर कटड़ा से लेकर भवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कटड़ा सहित सभी पुलिस चौकियों पर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच जा रही है। मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लगातार पुलिस के साथ सुरक्षाबलों की गश्त लगातार जारी है। धर्मनगरी के सभी मुख्य बाजारों के साथ मुख्य मार्गों व प्रमुख चौराहों पर जवान तैनात हैं। चैक पोस्ट पर कड़ी जांच के बाद ही धर्मनगरी में प्रवेश दिया जा रहा है।
मकर संक्रांति के बाद से भक्तों को पुरानी गुफा के माध्यम से मां वैष्णो के दर्शन का मौका मिल रहा है। रविवार को दिन में करीब दो घंटे तक पुरानी गुफा खुली रही, जिसका लाभ उठाते हुए भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए। उधर, रविवार शाम आठ बजे तक करीब 15 हजार भक्त पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
दिनभर हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा जारी रही। कुछ श्रदालु प्राचीन मार्ग से भी मां के जयकारे लगाते हुए दरबार की ओर रवाना हुए। धर्मनगरी सहित यात्रा मांग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को वीकेंड पर करीब 15300 भक्तों ने मां के दर्शन किए थे। रविवार को शाम आठ बजे तक करीब 15 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
पूर्व संध्या पर कटड़ा में निकली भव्य झांकी
अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में धर्मनगरी में रविवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति आदि संगठनों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, सीता सहित लक्ष्मण की भव्य झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा रेलवे मार्ग स्थित पुजारी पार्किंग से आरंभ हुई उधमपुर मार्ग, मुख्य बस अड्डा, मुख्य बाजार, अपर बाजार और चिंतामणि मार्ग से होते हुए मुख्य बस अड्डे पर संपन्न हुई। मुख्य बाजार सहित जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य के वीएचपी के सहमंत्री करण सिंह, अजय शर्मा, सनातन धर्मसभा के रतन शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अयोध्या में सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठता के उपलक्ष्य में नगर में उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को रविवार अंतिम रूप दिया गया। नगर के मुख्य बाजार को रंग बिरंगी झंडियों और गणेश मंदिर के बाहरी हिस्से को लाइट से रोशन किया गया है।
श्री दुर्गा नाटक मंडली के सदस्यों ने राम लीला मैदान के चारों तरफ भगवान श्री राम और हनुमान के झंडे लगा कर उसे सजाया। साथ ही मैदान व स्टेज को साफ किया गया। सोमवार को यहां पर कार्यक्रम होगा। नई बस्ती में युवाओं ने एलईडी लगा कर अयोध्या में होने वाले भव्य समारोह की सीधा प्रसारण देखने की तैयारी की है। नगर के प्रमुख स्थानों पर हलवे का प्रसाद, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा और चाय आदि लोगों को में वितरित किया जाएगा। शाम को पटाखे फोड़ कर दीपावली मनाई जाएगी। रविवार को हर कोई समारोह को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटा रहा।