{"_id":"12a599459c32cc562a83bd67637b8054","slug":"ram-madhav-visited-jammu-on-1-dec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम माधव के सीक्रेट दौरे पर अटकलों का दौर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम माधव के सीक्रेट दौरे पर अटकलों का दौर तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को अस्तित्व को लाने में प्रमुख सूत्रधार की भूमिका में रहे राममाधव के मंगलवार एक दिसंबर को जम्मू में सीक्रेट दौरे पर आकर केवल राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली लौट जाने के मामले में अटकलों का दौर बना हुआ है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में वीरवार को भी नेताओं में तरह तरह की चर्चाएं रही। पार्टी सूत्रों की मानें तो राम माधव अगर अचानक जम्मू पहुंचे तो कोई अहम विषय ही रहा होगा। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने भी अभी तक राम माधव से हुई बैठक के विषय को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी नेता मान रहे हैं कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन के कामकाज और नीतिगत फैसलों के संबंध में राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री से राम माधव की चर्चा रही होगी।
विज्ञापन
हालांकि अटकलें यह भी हैं कि पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती के संबंध में पिछले दिनों रही मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर भी चर्चा का विषय रह सकता है। माना जा रहा हैं कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव पर भी केंद्रीय नेतृत्व की इन दिनों नजर हैं। उपमुख्यमंत्री से राम माधव की इस संबंध में भी चर्चा रही हो सकती है।