फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav to visit jammu, he will visit pakistan border areas and bsf post

राम माधव आज एक दिवसीय दौरे पर जम्मू में, पाक सीमा से सटे गांव और बीएसएफ पोस्ट का करेंगे दौरा

Wed, 02 Oct 2019 11:36 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 02 Oct 2019 11:36 AM IST
सार

  • पाकिस्तान सीमा से सटे डेयोढ़े नप्पू गांव व बीएसएफ पोस्ट पर जाएंगे
  • किसानों व बार्डर निवासियों की समस्याएं सुनेंगे, गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होंगे

विज्ञापन
ram madhav to visit jammu, he will visit pakistan border areas and bsf post
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान सीमा से बिल्कुल सटे मढ़ विधानसभा क्षेत्र के गजनसू इलाके के डेयोढ़े नप्पू गांव का दौरा करेंगे। यहां वे सरपंच लजिया देवी के घर में भोजन करेंगे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष तथा भाजपा नेता अभिनव शर्मा ने बताया कि डेयोढ़े नप्पू से लौटकर वे गोलपत्तन गांव में बीएसएफ के पोस्ट पर जाएंगे। फिर मढ़ ब्लाक के हलका पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में कुछ सरपंचों को पार्टी में शामिल कराएंगे। यहां वे किसानों तथा बार्डर निवासियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही यहां आयोजित रैली में अनुच्छेद 370 हटने के फायदे गिनाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले राम माधव गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि जानीपुर से सुबह 11 बजे शुरू होने वाली यात्रा में वे रहेंगे। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यह संकल्प यात्रा देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर के सभी शहरों में भी आयोजित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed