फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav to review the performence of party in jammu and kashmir

J&K: सरकार के मंत्रियों और संगठन के काम की समीक्षा करेंगे भाजपा नेता राम माधव

Sat, 03 Dec 2016 12:38 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 03 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
ram madhav to review the performence of party in jammu and kashmir
भाजपा नेता राम माधव - फोटो : File Photo

नौ महीने पुरानी महबूबा सरकार में भाजपा के मंत्रियों के काम को फिर कसौटी पर कसा जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव इसी महीने तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे जम्मू के साथ ही घाटी में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन



माधव मंत्रियों के काम की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार पर टिप्स देंगे। इस दौरान कश्मीर में पार्टी की मजबूती के लिए एक्शन भी प्लान तैयार किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के मंत्रियों को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में क्या काम हुए, जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में कितने सफल रहे और भविष्य की क्या रणनीति है, इन बिंदुओं पर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को किस हद तक पूरा किया गया। रिपोर्ट कार्ड को लेकर भाजपा के मंत्री बेहद गंभीर दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से बाहर हो सकते हैं कुछ मंत्री

ram madhav to review the performence of party in jammu and kashmir
भाजपा नेता राम माधव - फोटो : Amar Ujala

बताया जा रहा है कि महबूबा मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहती हैं। इसमें वह अपने कोटे के दो मंत्रियों को जगह देंगी। माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में लचर प्रदर्शन वाले भाजपा मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि रियासत में भाजपा-पीडीपी की सरकार बनने के बाद राम माधव तीसरी बार मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने इसी महीने राम माधव का रियासत दौरा प्रस्तावित होने की बात कही। कहा कि कार्यक्रम मांगा गया है। फिलहाल तिथि तय नहीं हो पाई है। 

संघ परिवार से भी लेंगे फीडबैक

ram madhav to review the performence of party in jammu and kashmir
भाजपा नेता राम माधव - फोटो : File Photo
राम माधव कोर कमेटी के साथ ही मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर फीडबैक लेंगे। संघ परिवार से भी मंत्रियों के कामकाज का ब्योरा लिया जाएगा। इसमें मंत्रियों तथा विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय प्रमुख मुद्दा होगा।

पिछली बैठकों में यह शिकायत आई थी कि कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है। मंत्रियों की ओर से तवज्जो न दिए जाने से क्षेत्र में पार्टी को किरकिरी का सामना करना पड़ता है। इस पर मंत्रियों को कार्य व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed