{"_id":"588cc32f4f1c1b004dcf3c13","slug":"ram-madhav-met-with-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू पहुंच कर राम माधव ने ली सियासी हालात की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू पहुंच कर राम माधव ने ली सियासी हालात की जानकारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव शनिवार को जम्मू पहुंचे। यहां पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व पार्टी के मंत्रियों से संगठन के नेताओं से राम माधव ने रियासत के सियासी हालात की जानकारी ली।
राम माधव ने पार्टी नेताओं को आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा। इसके अलावा विधान परिषद के चुनावों में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी राम माधव को पार्टी नेताओं ने बताया।
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा के स्वर्गीय पिता बाल कृष्ण शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए महाजन सभा में रखी गई शोक सभा में भी राम माधव शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, कई मंत्री, विधायकों के अलावा उधमपुर से निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
राम माधव ने रियासती विधानसभा व विधान परिषद के जारी सत्र के बारे में भी उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों व विधायकों से फीड बैक लिया।