{"_id":"660a24aa35bf6a9cdc0321de","slug":"rally-meeting-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100993-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डॉ.आंबेडकर की जयंती पर दबलैड से 14 को निकाली जाएगी बाइक व कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डॉ.आंबेडकर की जयंती पर दबलैड से 14 को निकाली जाएगी बाइक व कार रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर गांव दबलैड से 14 अप्रैल को बाइक और कार रैली निकाली जाएगी।
बाबा साहिब आंबेडकर कमेटी आरएसपुरा की सदस्य डॉ. प्रीति भगत ने कहा कि सुबह दस बजे रैली शुरू होगी। यह गांव बाला चक्क, रठाना, रठाना मोड़, चक्क इस्लाम, चोहाला से होते हुए आरएस पुरा कस्बे में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर स्मारक स्थल पर पहुंचेगी। यहां पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर नमन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। कहा कि देश के हर एक नागरिक को डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अधिकार देकर एक नई रोशनी दिखाई। आजाद भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी। इसके लिए भारत की जनता युगों तक उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करती रहेगी। इस मौके पर कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।