फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rally

नौशेरा के लोगों के लिए बनेंगी योजनाएं ः धोत्रे

विज्ञापन
rally
नौशेरा। मानव संसाधन विकास, संचार एवं इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री धोत्रे संजय शमारो बुधवार को जन पहुंच कार्यक्रम के तहत नौशेरा पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मंत्री ने बीडीसी इमारत नौशेरा, सामुदायिक सुविधा सेंटर चकजराला (ब्लॉक लंबेड़ी) तथा 100 मीटर स्पैन मोटरएबल पुल लंबेड़ी के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मंगलवार को ही सड़क मार्ग से नौशेरा पहुंच गए थे। रात को को सीमा सुरक्षा बल (बरेरी) रुके। बुधवार को डाक बंगलो में आयोजित कार्यक्रम में
उन्होंने कहा कि नौशेरा में केंद्रीय विद्यालय का प्रोजेक्ट तैयार किया है। प्रधानमंत्री के आदेश पर यहां के लोगों के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं बनाई जाएंगी। अब सब अच्छा होने वाला है। 70 सालों मे जेएंडके मे एंटीक्रप्शन कानून लागू नहीं होने के कारण एलओसी के लोगों को ज्यादा दिक्कत आई। मैं फिर इस क्षेत्र में जरूर आउंगा। सांसद जुगल किशोर ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात कर सेंट्रल सड़क मार्ग के लिए 16 करोड़ रुपए मंजूर कराए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने एलओसी क्षेत्र नौशेरा की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर निदेशक शिक्षा विभाग अनुराधा गुप्ता, एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह सम्याल, एडीशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, तहसीलदार नौशेरा बाबू राम चौधरी, तहसीलदार किला दराल विजय शर्मा, एसडीपीओ बृजेश शर्मा, भाजपा मंडल प्रधान नौशेरा संजीव दत्ता, बीडीओ नौशेरा चंद्र कुमार भगत, भाजपा प्रदेश सचिव नीना शर्मा, चेयरमैन मयुनिसिपल कमेटी नौशेरा नरेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन (सेरी) नीना शर्मा, बीडीसी चेयरमैन (लंबेड़ी) विकास शर्मा, बीडीसी चेयरमैन खालिक हुसैन, बीडीसी चेयरमैन (नौशेरा) बोधराज समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed