फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rakesh Pandita murder case: Leaders paid tribute at state BJP headquarters

राकेश पंडिता हत्याकांड: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान को कोसा

Sat, 05 Jun 2021 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 04:06 PM IST
सार

महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों में डर का माहौल पैदा करने के इरादे से आतंकवादियों ने राकेश पंडिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Rakesh Pandita murder case: Leaders paid tribute at state BJP headquarters
कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को दिवंगत कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राकेश पंडिता पार्टी व देश के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने त्राल में लोगों के हित में कई काम किए और विश्वास जीता। म्युनिसिपल कमेटी त्राल के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने क्षेत्र व जन कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर राष्ट्रवादी ताकतें कश्मीर में आतंकवादियों के निशाने पर हैं, लेकिन भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नहीं हुआ और पूरी शक्ति से वह अपना काम कश्मीर में करते रहेंगे। 
विज्ञापन


अशोक कौल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की राह पर अग्रसर कर रहे हैं। जोकि राष्ट्र विरोधी ताकतों को सहन नहीं हो रहा और वह निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। यह किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पार्टी के नेताओं ने परिजनों को दी सांत्वना

अपनी पार्टी के विस्थापित कश्मीरी पंडित इकाई के राज्य संयोजक विनोद पंडिता ने अन्य नेताओं के साथ दिवंगत राकेश पंडिता के रूप नगर स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से हार्दिक संवेदना प्रकट की। विनोद पंडिता ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी व पूरी पार्टी राकेश पंडिता के परिवार के साथ है और परिवार की आजीविका का मसला जल्द ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष उठाया जाएगा।

जेकेएनपीपी ने हत्या पर शोक जताया

जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने त्राल में भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने वर्चुअल वीडियो बैठक की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ब्यूरो

हमला आतंकियों की कायरता
भाजपा नेता कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता को भाजपा मुट्ठी पलौड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष सुरेश खजुरिया ने कहा कि राकेश पंडिता की हत्या आतंकियों की कायरता को दिखाता है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता सच्चा देश भक्त है। और भारत माता के सिपाही हैं। उन्होंने मांग की कि इन आतंकवादियों का जल्द से जल्द खात्मा किया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष ताराचंद, परमजीत सिंह, रवि, केवल शर्मा, देवेंद्र खजूरिया, महामंत्री महेंद्र शर्मा, वार्ड प्रेसिडेंट नरसिंह, जनक सिंह, युवा मोर्चा के प्रधान दुष्यंत सिंह, महामंत्री राजीव सिंह जमवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed