{"_id":"66009f4b248cde987209d1a4","slug":"rakesh-murder-samba-news-c-312-1-sjam1007-100962-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राकेश हत्याकांड में आरोपियों के तीन रिश्तेदार हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राकेश हत्याकांड में आरोपियों के तीन रिश्तेदार हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव भलेसर के राकेश कुमार हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। हत्याकांड के मुख्यारोपी रविंदर सिंह, उसके भाई महेंद्र सिंह निवासी प्रीत नगर जम्मू के अलावा तीन अज्ञात हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों में शामिल दो महिलाओं और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मृतक के काटे गए दोनों हाथ भी अभी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, रविवार शाम को राकेश कुमार का गांव भलेसर में बिना हाथों के अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी को बिलखते देख हर एक शख्स की आंख नम थी। बता दें, शनिवार को दबलैहड़ पुलिस नाके से 300 मीटर दूर भलेसर गांव में बोलेरो सवार पांच लोगों ने राकेश कुमार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हमलावर राकेश के दोनों हाथ काटकर ले गए हैं। राकेश अपनी पत्नी का मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। लौटते समय उस पर हमला कर दिया गया।
आरएस पुरा थाना प्रभारी नवीन अंगराल का कहना कि एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया है। टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शनिवार के बाद रविवार को भी आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रखी। इनमें से दो महिलाओं और एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में सगे संबंधियों के अलावा आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे थे। दिनभर इंतजार के बाद लगभग चार बजे राकेश का शव गांव में पहुचा। इस दर्दनाक हत्या के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था और ग्रामीण बिना हाथों के संस्कार नहीं करने पर अड़े हुए थे। बाद में गांव के लोगों ने मृतक की पत्नी व अन्य परिजनों से बात कर अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। मृतक की बेटी अपने पिता के शव से लिपट कर बेसुध हो रही थी। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। बेटी को बिखलते हुए देख हर एक आंख नम थी। राकेश का बेटा कर्ण चौधरी विदेश में होने के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया। राकेश के दोनों भाई भी अंतिम संस्कार में मेरठ से पहुंचे थे। मझले भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।